उत्तर प्रदेश

पति को छोड़कर थामा था दोस्त का हाथ, अब लगाया दुष्कर्म का आरोप

Admin Delhi 1
27 Jun 2022 12:26 PM GMT
पति को छोड़कर थामा था दोस्त का हाथ, अब लगाया दुष्कर्म का आरोप
x

सिटी क्राइम न्यूज़: गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंट इलाके में एक अजब ही मामला रविवार देखने का मिला। एक महिला अपने पति को छोड़कर उसके ही दोस्त के साथ चली गई। कुछ साल तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन एक बच्चा पैदा होने के बाद प्रेमी ने किसी और से सगाई कर ली। गोरखपुर जिले में एक महिला ने एक हैरान कर देने वाले कारनामे को अंजाम दिया है। यहां रविवार को गोरखपुर के कैंट क्षेत्र में एक विवाहिता से संबधित अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। इस महिला ने अपने पति को छोड़कर उसके दोस्त के साथ चली गई थी। विवाहिता कुछ सालों तक पति के दोस्त के साथ ठीक से रही, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद विवाहिता के प्रेमी ने किसी और लड़की के साथ सगाई कर ली।

अब महिला ने कैंट थाने पहुंचकर पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भिजवा दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार, बेतिया निवासी शिवशंकर सोनी के रूप में हुई है। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि शिवशंकर की जान पहचान दोस्त के घर आते-जाते उसकी पत्नी से हो गई थी। इस दौरान पति को छोड़कर पत्नी, शिवशंकर के साथ रहने लगी। शिवशंकर ने उससे शादी का वादा किया था। इस दौरान दोनों का एक बच्चा पैदा हो गया, लेकिन अब शिवशंकर, महिला से किनारा करने लगा। उसने किसी और से सगाई कर ली।

इसकी जानकारी होने के बाद महिला ने आरोपी शिवशंकर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया है।

Next Story