- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जालसाजों ने आठ लोगों...
उत्तर प्रदेश
जालसाजों ने आठ लोगों के खाते से निकाले 7.77 लाख, प्राथमिकी दर्ज
Admin4
7 Oct 2023 1:46 PM GMT

x
लखनऊ। राजधानी में साइबर अपराधी पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बने हुए है। जालसाज लगातार लोगों के खातों में सेंधमारी कर वारदात को अंजाम दे रहे है। इसी कड़ी में जालसाजों ने आठ लोगों के खाते से 7.77 लाख रुपए निकाल लिए है। रुपयों की निकासी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने चिनहट, हसनगंज, गोमतीनगर, महानगर, नाका, इंदिरानगर और अलीगंज थाने में लिखित शिकायत देते हुए धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
चिनहट के सेमरा हरीनगर निवासी पूजा पांडेय के मुताबिक, हैदराबाद से एक कोरियर मंगवाया था। वह ट्रैकिंग नंबर डालकर मंगाए गए कोरियर की स्थिति पता कर रही थी। इसी बीच उनके मोबाइल पर अन्जान नंबर से कॉल आई। इसके बाद फोनकर्ता ने पीड़िता ने खाते की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर ली। फिर लिंक भेजकर खाते से 97,896 रुपए निकाल लिए।
वहीं, हसनगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत निरालानगर निवासी गौरव गोयल के मोबाइल पर कुछ दिन पूर्व अन्जान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने बैंक पॉलिसी रिफंड का झांसा देते हुए कई मदों में कुल 2,18 लाख रुपए ऐंठ लिए। गोमतीनगर के विकास खंड- 5 निवासी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया बीते मंगलवार को जालसाज ने क्लोन बनाकर खाते से 45,500 रुपए निकाल लिए। महानगर के निशातगंज पेपर मिल कालोनी निवासी अनिल कुमार और उनकी पत्नी संध्या का बचत खाता एसबीआई में है।
बीते 3 अक्टूबर को जालसाज ने आईआरसीटीसी कर्मी बन रेलवे टिकट का रिफंड वापस करने के लिए कॉल की। जालसाज ने जानकारी हासिल कर खाते से 1.40 लाख रुपए निकाल लिए। नाका हिंडोला थानाक्षेत्र अन्तर्गत पान दरीबा निवासी शिक्षिका मीनाक्षी को जालसाज ने कार्ड लिमिट बढ़ाने की बात कही। इसके बाद जालसाज ने उनके मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड कराया और फिर खाते से 1.15 लाख रुपए निकाल लिए। इंदिरानगर के सेक्टर 10 निवासी नीरज कुमार यादव के पास एक कॉल आई। फोनकर्ता ने कुछ फोटो भेजे। फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 23,800 रुपए ट्रांसफर करा लिए।
इसी थाना क्षेत्र के शिवपुरी कालोनी निवासी चंद्रकांत राय ने बताया कि जालसाज ने उनके खाते से 1.24 लाख रुपए और अलीगंज के त्रिवेणी नगर शिवपुरम निवासी भानेंद्र कुमार पाठक ने ओएलएक्स पर मोबाइल का एड देखकर फोन करने पर जालसाज ने उन्हें फंसा लिया और बातों में उलझाकर 12 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने अलीगंज थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday राज्यवार खबरtoday

Admin4
Next Story