उत्तर प्रदेश

Foreigners से करोड़ों की ठगी का खुलासा, कॉल सेंटर पर छापा

Ratna Netam
1 July 2026 5:27 PM IST
Foreigners से करोड़ों की ठगी का खुलासा, कॉल सेंटर पर छापा
x
अफरा-तफरी मच गई।

Lucknow लखनऊ : राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पॉश व्यावसायिक केंद्र ‘समिट बिल्डिंग’ में चल रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने देर रात भारी पुलिस बल के साथ यहां संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर पर अचानक छापेमारी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एडीसीपी क्राइम किरन यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और कई स्थानीय थानों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने रणनीति बनाकर आधी रात को यह औचक छापा मारा और पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 100 से अधिक युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। सभी से बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े लोगों और गतिविधियों का पूरा खुलासा हो सके। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह कॉल सेंटर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी की गतिविधियों में शामिल हो सकता है।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनमें कंप्यूटर, हाई-टेक लैपटॉप, मोबाइल फोन, बड़े सर्वर, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल साक्ष्य शामिल हैं। इन सभी उपकरणों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।छापेमारी के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और बिल्डिंग को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया है। सुबह तक चली इस कार्रवाई के बाद आसपास के अन्य कॉल सेंटरों में भी हड़कंप का माहौल देखा गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद डिजिटल डेटा की जांच के बाद इस नेटवर्क के पूरे संचालन, फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को तेज कर दिया गया है और कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की संभावना जताई जा रही है।इस कार्रवाई को शहर में अब तक की बड़ी साइबर ठगी रैकेट पर हुई अहम छापेमारी माना जा रहा है।

Next Story