- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- धान खरीद में...
उत्तर प्रदेश
धान खरीद में फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं, 48 घंटे में कराएं 127 करोड़ का भुगतान
Admin4
22 Nov 2022 6:40 PM GMT

x
बरेली। मंडल में किसानों से 503 करोड़ रुपये की सरकारी धान की खरीद की गई है और भुगतान 377 करोड़ रुपये का किया गया है। 127 करोड़ रुपया किसानों का बकाया है। मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने इस बकाया राशि का भुगतान 48 घंटे में किसानों को करने के निर्देश खाद्य विभाग के अफसरों को दिया है। खरीद केंद्रों से 80 और 90 किमी दूर की राइस मिलों को अटैच किया गया है। यह अनियमितता है और ऐसी सभी राइस मिलों का खरीद केंद्रों से अटैचमेंट समाप्त करने के भी निर्देश दिए हैं।
धान खरीद की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि अधिकतम 16 और 20 किमी की दूरी की राइस मिलों को ही अटैच करें। उन्होंने 7 दिन में सभी खरीद केंद्रों के निकट की राइस मिलों की जिओ टैगिंग करते हुए उनके संबंद्धीकरण और ज्यादा दूरी की राइस मिलों का संबद्धीकरण निरस्त कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
कमिश्नर ने धीमी धान खरीद पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आढ़ती और बिचौलियों से धान खरीद कर सरकारी लक्ष्य की पूर्ति नहीं करें। वास्तविक किसानों से धान खरीदा जाए। ऐसा नहीं करने वाले केंद्र प्रभारियों और डिप्टी आरएमओ के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा में ललौरीखेड़ा डिपो की सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं। सीएमआर उतार में हो रही गड़बड़ी और लापरवाही की राइस मिलर्स ने शिकायत की। कहा कि सीएमआर लॉट देरी से स्वीकृत की जा रही है। डिपो पर स्टाफ नहीं है। 30 लॉट रोज स्वीकृत कराई जाए। इसकी सूचना एफसीआई को दें। जिस पर कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि लॉट की डिलीवरी गोदाम में 24 घंटे में हर हाल में होनी चाहिए।
गोदाम के कर्मचारियों व लेबर को लेकर किसी भी तरह की वसूली और डाला लिए जाने कि शिकायत नहीं आनी चाहिए। ऐसा होने पर संबंधित डिपो इंचार्ज और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डिपो पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसा होने पर संबंधित के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भिजवाया जाएगा।
धान खरीद की समीक्षा में मंडल में 9 लाख 6 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष अब तक 2 लाख 46 हजार 833 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष मंडल में अब तक 27 फीसदी धान खरीद हुई है। इसमें बरेली में 28 फीसदी, बदायूं में 25 फीसदी, पीलीभीत में 20 फीसदी शाहजहांपुर में 33 फीसदी धान खरीद की गई है। जिस पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि धान खरीद लक्ष्य को बढ़ाएं और किसानों से धान खरीद करें।
पीलीभीत में धान खरीद सबसे कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए आरएमओ को निर्देश दिए कि धान खरीद लक्ष्य बढ़ाएं। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार, आरएफसी जोगिन्दर सिंह, आरएमओ,पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस एवं एफसीआई के मंडलीय व जिला स्तरीय अफसरों ने भाग लिया।

Admin4
Next Story