उत्तर प्रदेश

चार साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, प्राइवेट पार्ट पर चोट, पुलिस पर लगा ये आरोप

jantaserishta.com
24 Jun 2021 3:15 PM IST
चार साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, प्राइवेट पार्ट पर चोट, पुलिस पर लगा ये आरोप
x
चार साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस को जानकारी होने के बाद भी बच्ची को अस्पताल नहीं ले जाया गया. सुबह के समय जब बच्ची की तबीयत अचनाक खराब हो गई तो परिजन उसे रिक्शे से अस्पताल लेकर पहुंचे. पीड़ित परिवार का आरोप है कि देर रात ही पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी थी.

यह मामला भदोही जिले के सुरियावा थाना इलाके का है. बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला 30 साल का युवक देर रात मासूम बच्ची उठाकर ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. बच्ची के प्राइवेट पार्ट और होंठ पर चोट के निशान मिले. रात करीब ढाई बजे पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई. बावजूद इसके बच्ची को समय पर इसका इलाज नहीं मिल सका.
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और पुलिस ने समय पर उनकी मदद नहीं की. सुबह के समय जब बच्ची की तबीयत अचानक से खराब हो गई तो उसे हाथ रिक्शे से सुरियावा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा. जब इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को लगी तो उन्होंने पीड़िता को भदोही के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. डीएम, एसपी ने अस्पताल जाकर पीड़िता का हाल जाना है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस की लापरवाही को लेकर मामले में जांच की जा रही है, जो भी पुलिसकर्मी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह का कहना है कि बच्ची से रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, डॉक्टरों के मुताबिक प्राइवेट पार्ट और होंठ पर चोट के निशान मिले हैं. ब्लीडिंग भी काफी हुई है, फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है और उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है एक छोटा ऑपरेशन भी पीड़िता का किया जाना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story