उत्तर प्रदेश

मुठभेड़ में पकड़े गए चार लकड़ी तस्कर,लाखों का माल बरामद

Admin4
27 Nov 2022 12:04 PM GMT
मुठभेड़ में पकड़े गए चार लकड़ी तस्कर,लाखों का माल बरामद
x
मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र में खैर की कीमती लकड़ी को काट ले जा रहे तस्करों से वन विभाग के कर्मचारियों की मुठभेड़ हो गई। टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 लाख की लकड़ी बरामद की है, जबकि गिरोह का सरगना भाग गया।
शनिवार देर रात वन विभाग की टीम वन्य जीव विहार के आरक्षित विदुर वन ब्लाक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोग खैर की लकड़ी से लदे ट्रक को लेकर जा रहे थे। क्षेत्रीय वन अधिकारी नवरत्न सिंह ने बताया टीम ने तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो वह फायरिंग करने लगे। टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया, जबकि सरगना और अन्य तस्कर भाग गए।
Admin4

Admin4

    Next Story