उत्तर प्रदेश

बीबीगंज व्यापार मडंल के चार पदों का होगा चुनाव

Admin Delhi 1
17 Jan 2023 2:30 PM GMT
बीबीगंज व्यापार मडंल के चार पदों का होगा चुनाव
x

लखनऊ: राजधानी लकड़मंडी स्थित बीबीगंज व्यापार मडंल के चार पदों के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। सोमवार को लखनऊ व्यापार मंडल की इकाई लकड़मंडी बीबीगंज व्यापार मंडल के चुनाव अधिकारी अनुराग मिश्र एवं उमेश शर्मा ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि चार पदों पर चुनाव होना है।

जिसमें अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एक वरिष्ठ महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष के पदों के लिए चुनाव कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि 6 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें राजेश कश्यप, आशीष प्रजापति और वरिष्ठ महामंत्री पद के लिए दो नामांकन पत्र में गिरीशचंद्र निगम, जसवंत रावत,उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद साजिद, कोषाध्यक्ष पद पर कन्हैयालाल ने अपना नामांकन पत्र सम्मिलित किया है।

Next Story