उत्तर प्रदेश

अवैध रूप से पटाखे बनाते समय विस्फोट में चार लोग बुरी तरह से झुलसे

Admin Delhi 1
18 Sep 2022 9:39 AM GMT
अवैध रूप से पटाखे बनाते समय विस्फोट में चार लोग बुरी तरह से झुलसे
x

बागपत न्यूज़: घिटौरा गांव में एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाते समय विस्फोट हो गया।जिसमें चार लोग झुलस गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान की छत उखाड़ आग को बुझाया। इस दौरान घायल आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घिटौरा निवासी दिनेश पुत्र जगदीश के मकान में काफी समय से अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे अचानक तेज धमाके के विस्फोटक पदार्थ फटने से मकान मे आग लग गयी।जिसमें चार लोग झुलस गये। जिन्हें गम्भीर अवस्था में साथी लेकर मौके से फरार हो गये। सूचना पर रटौल चौकी इंचार्ज वृक्षपाल यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंंचे और मकान की छत उखाड़ आग को बुझाया।

सूचना मिलते ही खेकड़ा सीओ विजय चौधरी भी मौकें पर पहुंच गये और जानकारी में जुटे हैं। ग्रामीणों के अनुसार घिटौरा के बहारी लोग यहा पटाखे बनाने का कार्य कर रहे थे। पुलिस ने दो बाईक और एक आटो को हिरासत मे लिया है। साथ ही बड़ी मात्रा में पटाखे बनाने का बरामद कर कब्जे में लिया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

Next Story