उत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, धारदार हथियार के प्रहार से मारा, इलाके में सनसनी

jantaserishta.com
25 Nov 2021 11:53 AM IST
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, धारदार हथियार के प्रहार से मारा, इलाके में सनसनी
x
घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्रयागराज: प्रयागराज जिले के फाफामऊ के मोहनगंज गोहरी गांव में घर में सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने अभी कुछ कहने से मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है, जल्द ही खुलासा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक फाफामऊ मोहनगंज गोहरी गांव में दीवार फांदकर बदमाश फूलचंद सरोज के घर में घुसे। उस समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। बदमाशों ने फूलचंद सरोज उर्फ फूले (50) पुत्र मिठाई लाल, पत्नी मीनू देवी (47), बेटी सपना (17), और बेटे शिव (10) की हत्या कर दी। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता करने में जुट गए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story