उत्तर प्रदेश

बैंक मैनेजर समेत चार लोग पुलिस हिरासत में, ये है वजह!

jantaserishta.com
9 April 2022 11:22 AM IST
बैंक मैनेजर समेत चार लोग पुलिस हिरासत में, ये है वजह!
x
हालांकि पुलिस अभी इन आरोपियों से कोई जेवर बरामद नहीं कर पाई है.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर सेन्ट्रल बैंक के लॉकरों से लगातार गायब हो रहे जेवरों के मामले में बैंक मैनेजर समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. हालांकि पुलिस अभी इन आरोपियों से कोई जेवर बरामद नहीं कर पाई है. उधर लॉकर इंचार्ज अभी भी फरार है.

बता दें, कानपूर में सेन्ट्रल बैंक की कराची खाना ब्रांच से एक महीने में अब तक नौ लोगों के लॉकरों से करोड़ों के जेवर चोरी हो चुके हैं. जबकि अभी बैंक के आधे लॉकर चेक होना बाकी हैं. पुलिस ने शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान इस पूरे मामले में बैंक कर्मियों की भूमिका पाई गई.
पुलिस ने लॉकर खोलने वाले गोदरेज कंपनी के वेंडर चंद्र प्रकाश से पूछताछ की. वेंडर ने बताया कि बैंक मैनेजर राम प्रसाद और लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय ने उसे ब्रांच में बंद पड़े 29 लॉकर्स को खुलवाया और उनसे सभी जेवर उड़ा लिए. इसमें बैंक के दो कर्मी करण और राकेश भी शामिल थे. उन्होंने लॉकर खोलने आये चंद्र प्रकाश को तीन सौ ग्राम सोना दिया.
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में बैंक मैनेजर राम प्रसाद, गोदरेज कंपनी के वेंडर चंद्र प्रकाश, करण और राकेश को हिरासत में लिया है. जबकि लॉकर इंचार्ज शुभम अभी भी फरार है. पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ करके अब जेवर बरामदगी में लगी है.
डीएसपी कानपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि हमने नौ लोगों की शिकायत पर जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की थी. बैंक कर्मचारियों से पूछताछ के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है कि लॉकर से चोरी किए जेवर कहां रखे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story