- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghazipur में पूजन के...
उत्तर प्रदेश
Ghazipur में पूजन के दौरान करंट से हादसा, चार लोगों की मौत
Tara Tandi
21 May 2025 2:06 PM IST

x
Ghazipur गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के मरदह क्षेत्र में पूजन समारोह की तैयारी के दौरान करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से झुलस गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीपनार नरवर गांव निवासी सुरेन्द्र पंथी के यहां काशीदास पूजन के तैयारी के दौरान पांडाल बनाते समय हाई वोल्टेज लाइन से विद्युत तार से बांस के स्पर्श होने से सात लोग झुलस गये। सभी घायलों को मऊ स्थित फातिमा चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने छोटेलाल यादव (35),रविंद्र यादव (29),गोरख यादव (23) और अमन यादव (19) को मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक पीपनार नरवर गांव के निवासी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुये मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है वहीं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होने बताया कि क्षेत्र के नरवर गांव में पुजारी सुरेंद्र यादव के घर काशी दास पूजन का आयोजन आज ही बुधवार को था। जिसकी तैयारी जोर-शोर पर हो रही थी। सुबह पूजा तैयारी के दौरान पूजन स्थल पर काफी लंबे कच्चे बांस में ध्वज लगाया जा रहा था। ध्वज लगे बांस को खड़े किए जाने के दौरान ऊपर से गुजर रहे 33000 वोल्ट के तार में स्पर्श हो गया। जिससे पूजा की तैयारी में लगे सात लोग बिजली करंट की चपेट में आ गए।
इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई व तीन लोगों का इलाज कराया जा रहा है। रविंद्र यादव उर्फ कल्लू यादव यूपी पुलिस में सिपाही है रविंद्र यादव उर्फ कल्लू यादव एवं गोरख यादव सगे भाई है। तीन अन्य घायल में अभोरिक यादव उम्र 16वर्ष, संतोष यादव उम्र 32 वर्ष ,जितेंद्र यादव उम्र 30 वर्ष का उपचार किया जा रहा है। अभोरिक यादव की स्थिति काफी गंभीर होने की वजह से उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है। शेष दो का इलाज मऊ जनपद स्थित फातिमा हॉस्पिटल में कराया जा रहा है।
TagsGhazipur पूजनदौरान करंट हादसाचार लोगों मौतGhazipur Electric current accident during worshipfour people diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





