उत्तर प्रदेश

ताजमहल परिसर में नमाज अदा करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Deepa Sahu
26 May 2022 12:18 PM GMT
ताजमहल परिसर में नमाज अदा करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
x
सीआईएसएफ (CISF) ने आगरा में ताजमहल (Taj Mahal) घूमने के दौरान नमाज अदा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश: सीआईएसएफ (CISF) ने आगरा में ताजमहल (Taj Mahal) घूमने के दौरान नमाज अदा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगरा सिटी के एसपी विकास कुमार ने बताया कि, CISF ने 6 लोगों को नमाज़ अदा करते देख इनको पकड़ने का प्रयास किया लेकिन 2 लोग भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले।


उन्होंने यह भी बताया कि, CISF ने इन लोगों को थाना ताजगंज के सुपुर्द किया और CISF की तहरीर पर IPC की धारा 153 में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए चार व्यक्ति में से तीन व्यक्ति तेलंगाना और एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से है।



सीआईएसएफ द्वारा पकडे गए एक पर्यटक ने बताया कि, "हम हैदराबाद से हैं। हमने मस्जिद का बोर्ड लगा देखकर नमाज़ पढ़ी। हमने औरों को भी नमाज़ पढ़ते देखा तो हमें लगा कि नमाज़ पढ़ सकते हैं। वहां नमाज़ न पढ़ने को लेकर कुछ नहीं लिखा था।"


Next Story