उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ गौकशी के बाद मीट बना रहे चार लोग गिरफ्तार

Mohammed Raziq
20 Sept 2023 10:59 AM IST
अलीगढ़ गौकशी के बाद मीट बना रहे चार लोग गिरफ्तार
x
बना रहे चार लोग गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश :थाना क्वार्सी क्षेत्र में गौकशी के बाद मीट बना रहे परिवार के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है. पुलिस ने गौवश की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के चिलकोरा निवासी वसीम ने गौकशी की है. उस पर गौवध का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि वसीम ने घर के समीप खाली जगह में बंबा के सहारे जा रहे नाले के पास गाय का वध किया है. स्थानीय लोगों ने अवशेष देखा तो आक्रोशित हो गये. सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के लोग वहां पहुंच गये. सभी ने जांच पडताल की. मालूम हुआ कि क्षेत्र के कुछ लोगों ने गौकशी कर गौवध किया है. आरोप पडोस में रहने वाले युवक वसीम पर लगा. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल की. आरोपी युवक वसीम के घर छापामारी की. वहां देखा कि गाय के अवशेष व चाकू उसके घर मिला. उसके घर पर गाय का मीट बनाने की तैयारी चल रही थी. पुलिस ने वसीम, उसकी पत्नी मुनीषा, बेटी सिमरन, भाई रिजवान को मौके से गिरफ्तार कर लिया. उनको पकडकर थाने ले आई. थाने में इन चारों व अन्य आरोपी सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी. हिंदूवादी संगठनों ने कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर भी हंगामा काटा. पुलिस ने बामुश्किल सभी को शांत किया. पुलिस ने प्रकरण की जांच बैठा दी है.
प्रकरण में गौवध की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. दम्पत्ति समेत परिवार के चार लोगों गिरफ्तार कर लिया है. शेष की तलाश जारी है.

Next Story