उत्तर प्रदेश

जेल में मनोरंजन के लिए पहुंचे चार जादूगर, सभी ने जादू के करतबों का लिया आनंद

Admin Delhi 1
19 Jun 2022 2:04 PM GMT
जेल में मनोरंजन के लिए पहुंचे चार जादूगर, सभी ने जादू के करतबों का लिया आनंद
x

सिटी न्यूज़: बुलंदशहर जेल में रविवार को चार जादूगर पहुंचे। जेल प्रशासन ने बंदियों और कर्मियों के मनोरंजन के लिए जादूगरों को बुलाया गया। अवसाद और तनाव दूर करने के लिए जादूगरों की टीम ने कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें कारागार के सभी अधिकारियों, स्टाफ, महिला और पुरुष बंदियों ने जादू के करतबों का आनंद लिया।

जादूगरों की टीम में प्रसिद्ध जादूगर मोहम्मद रियाज, आसमोहम्मद, अरशद, अब्दुल आहद और रोहित ने विभिन्न जादू के करतब दिखाकर सबका मन मोह लिया। सभी ने भाव विभोर होकर जादू का आनंद लिया। जादूगरों ने हाथ की सफाई से चीजों को गायब करके दिखाया। कबूतर, पैसा, कोल्ड ड्रिंक, माला आदि बनाकर दिखाईं। आदमी को गायब करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। मनोरंजन भरे इस जादू के कार्यक्रम को सभी बंदियों ने बहुत सराहा और भरपूर आनंद लिया। इससे जेल प्रशासन द्वारा आयोजित मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य फलीभूत नजर आया। सभी अधिकारियों ने खुश होकर जादूगरों की टीम को इनाम दिए।

Next Story