उत्तर प्रदेश

20 किलो डोडा के साथ चार अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

Admin4
23 Aug 2023 8:10 AM GMT
20 किलो डोडा के साथ चार अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार
x
बिसौली। कोतवाली बिसौली पुलिस ने चार शातिर अंतर्राष्ट्रीय डोडा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 किलोग्राम डोडा बरामद किया। चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है। चारों के खिलाफ कई थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं।
दबतरा चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार सोमवार को पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे। मुखबिर ने अहरोली मार्ग पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी दी। पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। दोनों के पास से 10 किलो डोडा मिला। उन्होंने अपना नाम गांव मुबारिकपुर निवासी नन्हें पुत्र बाबूराम और कल्लू पुत्र श्याम सिंह बताया। वहीं कोतवाली बिसौली के उपनिरीक्षक योगराज सिंह ने बदायूं मार्ग स्थित मधुवन फॉर्म के पास से दो लोगों को पकड़का।
तलाशी लेने पर उनके पास से 10 किलो डोडा बरामद हुआ। उन्होंने अपना नाम गांव शेखूपुरा निवासी ठाकुरदास पुत्र त्रिमल यादव और दूसरे ने मोहल्ला नूर ए इलाही कॉलोनी निवासी वसीम पुत्र रहीस बताया। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा है।
बिसौली कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि डोडा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनका आपराधिक इतिहास चेक किया तो पता चला कि वह बार पकड़े जा चुके हैं। नन्हें के खिलाफ 15, कल्लू के खिलाफ 14, वसीम के खिलाफ 5 और ठाकुरदास के खिलाफ 19 रिपोर्ट दर्ज हैं। वह चारों अन्य प्रदेश में डोडा बेचने जा रहे थे।
Next Story