- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मिट्टी लेने गई चार...
उत्तर प्रदेश
मिट्टी लेने गई चार बच्चियों की नदी में डूबने से मौत, एक लापता
Shantanu Roy
22 Oct 2022 1:43 PM GMT

x
न्यूज़ क्रेडिट: लाइव हिन्दुस्तान
बड़ी खबर
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दीपावली के लिए घरौंदा बनाने के लिए मिट्टी लाने गई पांच बच्चियां मझुई नदी में डूब गईं। ग्रामीणों की मदद से चार का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एसडीएम पहुंचे हैं। पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पेमापुर खजुरी गांव की उस्मान की 15 वर्षीय बेटी अंजान, फिरोज की 12 साल की पुत्री नाजमा, पिंटू की 13 साल की बेटी आशिया, फरियाद की 12 वर्षीय बेटी आसमीन तथा शमीम की दो बेटियां नौ साल की खुशी तथा सात साल पुतला दीपावली के लि घर के सामने घरौंदा बनाने के लिए पास के गांव भरौपुर से होकर निकली मझुई नदी से सफेद मिट्टी लाने गईं थी। इसमें से एक बच्ची पुतला नदी के किनारे खड़ी थी। पांच नदी में मिट्टी लेने उतरीं। दोपह बाद करीब सवा दो बजे अचानक पांचों बच्चियां नदी में डूबने लगीं।
उन्हें डूबता देख पुतला ने दौड़कर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने नदी में घुसकर खोजबीन शुरू की। धीरे-धीरे एक-एक कर अंजान, नाजमा, आशिया, आसमीन के शव नदी से निकाले गए। वहीं खुशी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसओ राजकुमार वर्मा ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं एसडीएम जयसिंहपुर संजीव यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
Next Story