उत्तर प्रदेश

धर्म परिवर्तन कराने के मामले में चार गिरफ्तार

AJAY
25 July 2022 5:37 PM GMT
धर्म परिवर्तन कराने के मामले में चार गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
खड्डा। थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव में धर्म परिवर्तन कराने के मामले में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ ईसाई धर्म का प्रचार करते हुए लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करने, सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को बहेलिया गांव में अनुसूचित जाति की बस्ती में बिहार से आए महिला-पुरुष ईसाई धर्म की रीति रिवाज से प्रार्थना कर रहे थे। किसी ने प्रार्थना के बहाने धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। जांच में लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया। प्रभारी निरीक्षक दुुर्गेश सिंह ने बताया कि इस मामले में बिहार के पश्चिमी चंपारण, बगहा क्षेत्र के अमलिया सिंघड़ी निवासी नत्थूराम पुत्र लल्लनराम, शिवमुनीराम पुत्र भिखारी, राजकुमार भारती पुत्र भिग्गाराम और कुशीनगर जिले के खड्डा बहेलिया निवासी कंचन प्रसाद पुत्र अयोध्या को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta