- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गन्ना संस्थान के दो...
उत्तर प्रदेश
गन्ना संस्थान के दो कर्मचारियों के घर से साढ़े चार हजार रुपये नकद व जेवरात चोरी
Admin4
21 Jun 2023 12:24 PM GMT

x
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सरकुलर रोड पर गन्ना संस्थान के दो कर्मचारियों के घर दिन में चोरी कर ली गई। दोनों के घर से साढ़े चार हजार रुपये नकद और जेवर चोरी किए गए हैं। पुलिस को तहरीर दे दी हैं। सरकुलर रोड पर गन्ना संस्थान में सुधीर कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और रमाकांत कनिष्ठ सहायक हैं। सुधीर कुमार की पत्नी और बच्चे 14 जून से रिश्तेदारी में गए है। दोनों ही गन्ना संस्थान की आवासीय कॉलोनी में रहते हैंं। मंगलवार दोपहर में सुधीर और रमाकांत कार्यालय में गए थे।
दोपहर में रमाकांत खाना खाने के लिए घर पहुंचे तो उन्हें अपने और सुधीर के घर का ताला टूटा दिखाई दिया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सुधीर व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर सोने के जेवर, साढ़े तीन हजार रुपये चोरी कर लिए थे। घर में रखे संदूक का ताला भी तोड़ा था। सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर दे दी है। सीओ आयुष विक्रम सिंह का कहना हैं कि जांच की जा रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story