- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नकुड़ में विहिप का...

x
बड़ी खबर
नकुड़। नगर में विश्व हिन्दू परिषद ने स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के विषय में जानकारी दी गई। नकुड़ में भारतीय शिशु विद्या सदन जूनियर हाई स्कूल में भारत माता के चित्र के सामने जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय त्यागी व नगर कार्याध्यक्ष आलोक जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दिग्विजय त्यागी ने विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन परिषद की स्थापना की गई थी। स्वामी चिन्मयानंद,एसएस आप्टे, मास्टर तारा सिंह संस्थापक सदस्य रहे। साथ ही कहा कि विश्व हिन्दू परिषद को हर गांव हर घर तक पहुंचाना है। इसके लिए हम सबको एक होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कार्याध्यक्ष आलोक जैन व संचालन जिला सहमंत्री संदीप सढोली ने किया। कार्यक्रम में आरएसएस के नगर कार्यवाह प्रदीप जी, विहिप के जिला सत्संग प्रमुख हरिओम भारती, प्रखण्ड उपाध्यक्ष अमरीश सिंघल, नगर सहमंत्री अंकित नामदेव, नगर संयोजक संदीप चौधरी, राहुल तोमर, अध्यापक सचिन शर्मा, भोपाल त्यागी, अशोक आर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Next Story