उत्तर प्रदेश

सहकार भारती का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Shantanu Roy
21 Jan 2023 12:38 PM GMT
सहकार भारती का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
x
बड़ी खबर
तालबेहट। ललितपुर के नगर पंचायत तालबेहट में स्थित गुरु कृपा गार्डन में आयोजित सहकार भारती का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संयोजक डा संजीव सरावगी ने की मुख्य अतिथि गजेन्द्र कुमार अवस्थी उपाध्यक्ष सहित एफपीओ प्रमुख डा मनोज कुमार द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र व संगठन संस्थापक लक्ष्मण राव ईनामदार के चित्र पर माल्यार्पण कर व मुख्य अतिथियों द्वारा दीप जलाकर किया गया। मनोज तिवारी (टाटा) ने संगठन मंत्र का उच्चारण कराया। विभाग सहसंयोजक प्रवीन भार्गव ने सहकार भारती के उद्देश्य व आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। विभाग संयोजक डा संदीप सरावगी ने बताया कि सहकार भारती सहकारी संस्थाओं का राष्ट्रव्यापी प्रखर संगठन है। बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार। महोबा से आए एफपीओ प्रमुख डा मनोज दुवेदी ने जिला में सहकारिता कैसे खुद को लाभ व दूसरों की कैसे सेवा कर सकते हैं।
विस्तार से समझाया एफपीओ एवम साधन सहकारी समितियों को गठन कर हम लोगों को रोजगार देकर सरकार की योजनाओं से लाभांवित हो सकते हैं। मुख्य अतिथि गजेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि सहकार भारती का मुख्य उद्देश्य सहकारी आंदोलन के लाभ समाज को अवगत कराना, सहकारी संस्थाओं को तकनीकी आर्थिक सेवा प्रदान कराना है। विभाग संयोजक प्रदीप भार्गव, ललितपुर जिला अध्यक्ष सहकार भारती धर्मसिंह कुशवाहा ने संगठन की जानकारी दी। स्थापना समारोह में नगर के प्रमुख रुप से, विजय किशोर सोनी, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष, जहेन्द सिंह परमार एडवोकेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष, हरीराम राजपूत एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष, मानसिंह यादव एडवोकेट जिला पंचायत सदस्य, राजेश त्रिपाठी साधन सहकारी समिति अध्यक्ष, ज्ञानसिंह यादव प्रधान कडेसरा कला, जिला संम्पर्क प्रमुख सुरेन्द्र पस्तोर, मनोज कुमार झा एडवोकेट तहसील महामंत्री सहकार भारती, सौरभ त्रिपाठी, विवेक पुरोहित, विनय त्रिपाठी, अशोक ओझा, शुभम तिवारी, अनुपम मिश्रा, राहुल तिवारी, अमन बिलगैया, अमित नामदेव, विजय शर्मा आदि ने भाग लिया । आभार कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया।
Next Story