- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- फार्मूला दिया: स्कूल...
फार्मूला दिया: स्कूल में बच्चों को मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स, प्रबंधकों ने कही यह बात

लखनऊ: जब बाजार खुले हैं, चुनावी कार्यक्रम हो रहे हैं तो स्कूल क्यों बंद हैं। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? ये कुछ ऐसे हैं सवाल हैं जो शासन से सीधे शहर के बड़े स्कूलों ने बुधवार को पूछे। लॉ-मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, सेंट जोसफ स्कूल, लखनऊ पब्लिक कॉलिजिएट, सीएमएस, हार्नर कॉलेज, इरम एजुकेशनल ग्रुप समेत तमाम प्राइवेट कॉलेज के प्रबंधक एक साथ अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के साथ आए और स्कूल बंदी का विरोध किया। इसके साथ ही स्कूलों ने बच्चों के जरिए वोट प्रतिशत बढ़ाने का अपना प्लान भी सामने रखा। हार्नर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. माला मेहरा ने कहा कि जिस छात्र के घर के सभी लोग मतदान करते हैं उसे एक्स्ट्रा मार्क्स और फीस में एक परसेंट की छूट दी जा सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





