उत्तर प्रदेश

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह की हैं जन्मदिन, मिल रही बधाइयां

Admin Delhi 1
25 April 2023 5:42 AM GMT
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह की हैं जन्मदिन, मिल रही बधाइयां
x

कुशीनगर: जनपद के पडरौना राज दरबार में जन्मे कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आरपीएन सिंह) की जन्म 25 अप्रैल 1964 को हुई। अपने पिता स्व सी पी एन सिंह पूर्व रक्षा मंत्री को खोने के बाद उम्र की पड़ाव आने पर आर पी एन सिंह कांग्रेस पार्टी के भारतीय राजनीतिज्ञ और गृह मंत्रालय में पूर्व राज्य मंत्री रहे । वह 2009 से 2014 तक पंद्रहवीं लोकसभा में कुशीनगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए संसद सदस्य थे। 2014 के आम चुनाव में अपने स्वयं के वोटों में वृद्धि के बावजूद, वह भाजपा के राजेश पांडेय से हार गए। वह 2019 में फिर से हार गए। तब कांग्रेस पार्टी द्वारा सितंबर 2020 में आर पी एन सिंह को झारखंड और छत्तीसगढ़ के एआईसीसी प्रभारी बनाया था। इस राजनीतिक उठापटक के बीच मतलब 2 वर्ष बाद 2022 में राजनीतिक सफ़र तय करते हुए कद्दावर नेता आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया, तबसे अपने पैत्रिक जन्मभूमि जनपद कुशीनगर के लाल को भाजपा का गढ़ कहे या किला बंदी में आने पर इनकी कुशीनगर में लोकप्रियता दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि देखी गई जिनको ताकतवर नेता के रूप में जनता सिरमौर बना ली हैं। अंदर की बात माने तो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इस बार आर पी एन सिंह की चेहरा सामने दिखाई देगा, जिनकी जीत भी पक्की मानी जा रही हैं।

आर पी एन सिंह की है 60 वीं जन्मदिन: आज ऐसे लोकप्रिय भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री कद्दावर नेता आरपीएन सिंह की जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया है कोई उनके जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर रहा है तो कोई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहा है तो कोई अपनी सेल्फी पोज को सोशल मीडिया में पोस्ट कर आर पी एन सिंह को लंबी उम्र की शुभकामनाएं दे रहा हैं।ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण प्रताप सिंह चंदन ने आर पी एन सिंह के जन्म दिन पर वृक्षारोपण कर जन्म दिन की बधाई संदेश में लिखा है कि प्रभु श्रीराम से उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। वही भाजपा कार्यकर्ता शक्ति केंद्र संयोजक हीरालाल कुशवाहा ने भी आर पी एन सिंह के साथ शोसल मीडिया पर फोटो शेयर कर लम्बी उम्र की बधाई एवं शुभकामना दिये हैं। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन आनंद ने भी आर पी एन सिंह की लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी हैं। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री की जन्म दिन पर अपने अपने शब्दो में शोसल मीडिया पर बधाई देने की झड़ी लग गई हैं।

Next Story