- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पूर्व विधायक की बेटी...
उत्तर प्रदेश
पूर्व विधायक की बेटी साक्षी को ससुराल वालों से खतरा , दहेज उत्पीड़न लगाया आरोप
Tara Tandi
21 Feb 2024 10:59 AM GMT
![पूर्व विधायक की बेटी साक्षी को ससुराल वालों से खतरा , दहेज उत्पीड़न लगाया आरोप पूर्व विधायक की बेटी साक्षी को ससुराल वालों से खतरा , दहेज उत्पीड़न लगाया आरोप](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/02/21/3552853-tara.webp)
x
बरेली : बरेली में अतंरजातीय प्रेम विवाह करने वाली साक्षी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साक्षी बुधवार को अपने पति अजितेश के साथ शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
पूर्व विधायक की बेटी साक्षी ने जुलाई 2019 में अजितेश के साथ प्रेम विवाह किया था। उस वक्त उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए हाईकोर्ट जाकर सुरक्षा की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर दंपती की सुरक्षा में दो गनर लगाए गये थे। कुछ समय बाद अजितेश के गनर को वापस ले लिया गया, जबकि साक्षी की सुरक्षा में एक गनर तैनात है।
दहेज में कार और 10 रुपये मांग रहे ससुराल वाले
वीर सावरकर नगर निवासी साक्षी ने बताया कि उसके ससुर, सौतेली सास, ननद, जेठानी, दादी सास दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग करते हैं। ससुराल वाले कहते हैं कि हमने सोचा था कि विधायक की बेटी है तो आगे चलकर मोटा दहेज मिलेगा। जब दहेज नहीं मिला तो ससुराल वाले उसे घर से निकालने की कोशिश करने लगे। जेठ भी अभद्रता करता है।
साक्षी ने कहा कि कुछ दिन पहले जब उनके सुरक्षाकर्मी खाना खाने गए थे तो ससुरालवालों ने कमरे में घुसकर उन्हें धमकी दी और शोर मचाने पर फरार हो गए। एसएसपी ने इज्जतनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साक्षी के संग उनके पति अजितेश भी शिकायत करने पहुंचे थे। दोनों ही ब्लॉग चला रहे हैं और यूट्यूब पर उनका अपना चैनल भी है।
Tagsपूर्व विधायकबेटी साक्षीससुराल वालोंखतरादहेज उत्पीड़नआरोपFormer MLAdaughter Sakshiin-lawsthreatdowry harassmentallegationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story