- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पूर्व विधायक विजय...
उत्तर प्रदेश
पूर्व विधायक विजय मिश्र की बहू का 11 करोड़ का फ्लैट कुर्क, 1 दिसंबर को आया था फैसला
Admin4
4 Dec 2022 2:00 PM GMT

x
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र व उनकी करीबियों पर शिकंजा कसता हुए आज रविवार को जिले की पुलिस ने लखनऊ कमिश्नरेट और जिला प्रशासन के सहयोग से पूर्व विधायक की बहू रूपा मिश्रा के नाम से खरीदे गए 11.55 करोड़ के फ्लैट को कुर्क कर दिया है।
बता दें लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित फ्लैट को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बीते 1 दिसंबर को कुर्क करने का आदेश दिया था। आरोप है कि पूर्व विधायक ने यह फ्लैट आपराधिक कृत्य से अर्जित धन से रजिस्ट्री कराई थी।
दरअसल, केन्द्रीय कारागार आगरा के जेल में बंद पूर्व विधायक पर जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को पुलिस ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के विला नंबर 39 में स्थित फ्लैट को कुर्क कर दिया। यह फ्लैट पूर्व विधायक ने अपने बेटे विष्णु मिश्रा की पत्नी रूपा मिश्रा के नाम से रजिस्ट्री कराई थी। बीते एक दिसंबर को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने धारा-14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत इस फ्लैट को कुर्क करने का आदेश दिया था।
जामकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में रविवार को जनपद की पुलिस ने लखनऊ जिला प्रशासन व कमिश्नरेट के सहयोग से कुर्क कर दिया गया है। फ्लैट की अनुमानित कीमत 11.55 करोड़ है।
Next Story