उत्तर प्रदेश

पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम ऊंचा किया

mukeshwari
1 Jun 2023 5:18 PM GMT
पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम ऊंचा किया
x

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं नेता उपलब्धियां बता रहे हैं ।

आज सहारनपुर मे अनेक जगहों पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल पहुंचे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम ऊंचा किया है इसके साथ ही देश को महाशक्ति बनाने के लिए वह प्रयासरत हैं आज देश चारों ओर तरक्की की ओर अग्रसर है इसके साथ ही यूपी में भारतीय जनता पार्टी को 2014 में एवं 2019 में पूर्ण समर्थन मिला था उसी तरह 2024 में भी भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में पूर्ण समर्थन मिलेगा।

क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही डबल इंजन की सरकार जनता के लिए कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रजा को जो सुरक्षा प्रदान की है उसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी को जनता पूर्ण समर्थन देगी।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story