उत्तर प्रदेश

भाजपा के पूर्व विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर

Admin Delhi 1
12 Nov 2022 6:52 AM GMT
भाजपा के पूर्व विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर
x

सिटी न्यूज़: बागपत में विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला समेत छह आरोपितों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया। उनकी जमानत अर्जी को अदालत ने स्वीकार किया है।

यह है मामला: पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने छपरौली विधासभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2022 का चुनाव लड़ा था। चार फरवरी को ग्राम रठौड़ा में जनसभा व रोड शो किया था। इसकी फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई थी। इस पर पुलिस ने संज्ञान लिया था। एसआइ अरविंद कुमार ने अवगत कराया था कि प्रत्याशी सहेंद्र सिंह निवासी ग्राम रमाला ने अपने 200-250 समर्थकों के साथ ग्राम रठौड़ा में एक जनसभा की और ट्रैक्टर आदि पर सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ रोड शो व प्रचार किया।

कोविड गाइडलाइन का उल्‍लंघन: लोगों ने न मास्क लगाया और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया। आरोपितों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन का छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने विवेचना कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की। जमानत के लिए अदालत में अर्जी

अधिवक्ता योगेंद्र कुमार व अमित खोखर ने बताया कि इस मामले में आरोपित पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के अलावा पंकज, अनुज, अशोक, अरविंद व अवनीश निवासीगण ग्राम राठौड़ा ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया। उनकी जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई। अदालत ने सुनवाई कर अर्जी को स्वीकार किया।एक घर में 142 वोटर, जांच की मांग

बागपत : सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने डीएम को शिकायत पत्र देकर कहा कि बागपत शहर के वार्ड नंबर चार में एक मकान में 142 वोटर व वार्ड हैं। इतने वोटर एक मकान में नहीं हो सकते है। पूरी तरह ये संदिग्ध वोटर हैं। इनकी जांच होनी चाहिए। बाहरी वोटरों के आधार को एडिट कर उम्र बढ़ाकर तथा पता बदलकर फर्जी मतदाता बनाए जा रहे हैं। फर्जी आधार कार्ड की शिकायत होने पर अब नगर पालिका परिषद कार्यालय में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगाया है। स्कूल सर्टिफिकेट या मेडिकल जांच कराने के बाद ही अयु प्रमाण पत्र बनाए जाएं।

Next Story