- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रोड जाम मामले में...
उत्तर प्रदेश
रोड जाम मामले में भाजपा पूर्व विधायक संगीत सोम कोर्ट में पेश
Rani Sahu
19 Sep 2022 4:34 PM GMT

x
मुज़फ्फरनगर। जनपद में गत 17 मार्च 2009 को सिविल लाइन एरिया में सड़क जाम करने के मामले में सरधना पूर्व भाजपा विधायक विशेष अदालत में पेश हुए। अभियोजन की ओर से वादी रहे तत्कालीन यातायात उप निरीक्षक हरमीत सिंह के बयान दर्ज हुए। विशेष अदालत एमपी /एमएलए के सिविल ज़ज़ मयंक जायसवाल ने अगली सुनवाई के लिए 27 सिंतबर नियत की। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिंदल ने पैरवी की। जबकि अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह ने पैरवी कर गवाह के ब्यान दर्ज कराए।
अभियोजन के अनुसार गत 17 मार्च 2009 को सिविल लाइन में बीएसपी शासनकाल में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया था। जब पूर्व विधायक सपा में थे।
Next Story