- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भाजपा पूर्व जिला...
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण, पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा

अम्बेडकरनगर। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी विधानसभा टांडा कपिल देव वर्मा द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी जन समस्याओं को सुनकर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया जा रहा है। कपिल जो वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।
शुक्रवार को विधान सभा क्षेत्र टाण्डा में सरयू नदी तट पर भाजपा नेता पप्पू मांझी के नेतृत्व में नाव के द्वारा नि.जिलाध्यक्ष भाजपा कपिल देव वर्मा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा ने छज्जापुर माझी टोला, राजघाट, अलीबाग, हनुमानगढ़ी, चिरकुट घाट, मेहनिया व अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों का कुशलक्षेम लिये। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं को सुनकर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
कपिल देव वर्मा ने अवगत कराया कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा की चपेट में आये लोगो के घर क्षतिग्रस्त होने की अवस्था मे उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना में 1.20 लाख की सहायता दी जाए, जनहानि में 4 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश हैं।आपदा के समय सरकार आपके साथ है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण में मुख्य रूप से पप्पू मांझी, फिरतू मांझी, मल्हू गौंड, दीपेश मांझी, पं अजीत द्विवेदी, सुरजीत मद्धेशिया, मोहित जायसवाल, राम जनम वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
