उत्तर प्रदेश

किन्नर विकास बोर्ड का गठन, यूपी सरकार ने की सोनम चिश्ती को उपाध्यक्ष नियुक्त

Kunti Dhruw
17 Nov 2021 4:30 PM GMT
किन्नर विकास बोर्ड का गठन, यूपी सरकार ने की सोनम चिश्ती को उपाध्यक्ष नियुक्त
x
उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश किन्नर विकास बोर्ड का गठन कर सोनम चिश्ती को बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश किन्नर विकास बोर्ड का गठन कर सोनम चिश्ती को बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने बुधवार को बोर्ड गठन के आदेश जारी कर दिया। बोर्ड में प्रयागराज की कौशल्या नंद गिरी (टीना मां), गोरखपुर की किरन बाबा, जौनपुर की मधु (काजल) और कासगंज के मोहम्मद आरिफ पूजा को बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार शाम सोनम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश के पांच लाख किन्नरों को उनका अधिकार दिलाने और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार ने किन्नर विकास बोर्ड का गठन किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के जरिये किन्नरों की समस्याओं के समाधान के साथ उनकी मांगों को पूरा करने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बोर्ड गठन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भी आभार जताया।
Next Story