- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur में भीषण हादसे...

x
"दुर्घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया"
रामपुर: नैनीताल हाईवे के बाइपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से तेज रफ्तार कार जा टकराई। दुर्घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी ले जाते समय तजाकिस्तान की महिला गुल नाजों (उम्र 29 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
पुलिस ने इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। पुलिस का कहना है कि महिला का पति बोबों उमरजोनी, हाल निवासी बोबों टवर सी-3 फ्लैट एन-211, फ्लोर इरेओ स्क्यों, सेक्टर-60 गुडगांव में रह रहा है, जो स्पे मेडिकल कंपनी में कार्यरत है और पिछले छह वर्षों से भारत में निवास कर रहा है। उसकी शादी छह माह पूर्व हुई थी और वह पत्नी के साथ नैनीताल घूमने जा रहा था।
Tagsरामपुरभीषण हादसेविदेशी महिलाजाननैनीताल हाईवेRampurhorrific accidentforeign womanlifeNainital Highwayनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





