उत्तर प्रदेश

UP में 1.40 करोड़ की विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

SHIDDHANT
14 Sept 2025 10:15 PM IST
UP में 1.40 करोड़ की विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
x
UTTAR PRADESH उत्तर प्रदेश: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं और शराबबंदी वाले राज्य में सप्लाई बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के चंदौली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप पकड़ी है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-19 पर चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक से 750 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 1.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। ट्रक में ऊपर से बुरादे की बोरियां भरी थीं, जबकि नीचे शराब की पेटियां छुपाकर रखी गई थीं। गोपनीय सूचना पर थाना अलीनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
इस मामले में हरियाणा और पंजाब के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह शराब बिहार भेजी जा रही थी और आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस ने बताया कि तस्करों ने ट्रक में शराब को बेहद सुनियोजित तरीके से छुपाया था ताकि चेकिंग में पकड़ में न आए। एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे ने कहा कि तस्करी के इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story