- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जबरन धर्म परिवर्तन गलत...
उत्तर प्रदेश
जबरन धर्म परिवर्तन गलत इससे देश को लाभ कम हानि ज्यादा-मायावती
Teja
25 Dec 2022 2:28 PM GMT
x
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर सभी को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन को गलत बताते हुए कहा कि इससे लाभ कम हानि ज्यादा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि क्रिसमस पर्व की सभी देशवासियों व खासकर ईसाई मज़हब के मानने वाले समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि अपने धर्मनिरपेक्ष संविधान के तहत देश में अन्य सभी धर्म के लोगों की तरह ये लोग भी सुख-शान्ति व खुशहाली के साथ अपना जीवन व्यतीत करें यही कामना है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन को लेकर देश भर में बवाल मचाया जाना अनुचित व चिन्तनीय है। जबरन हर चीज बुरी होती है और बुरी नीयत से धर्म बदलना व बदलवाना दोनों ही गलत है। अतः इस मुद्दे को सही परिप्रेक्ष्य में देखना व समझना जरूरी। इसको लेकर की जा रही कट्टरवादी राजनीति से देश को लाभ कम हानि ज्यादा है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story