उत्तर प्रदेश

तीसरी बार हलाला पर भड़की पीड़ित महिला, उठाया ये कदम!

jantaserishta.com
2 May 2022 9:26 AM IST
तीसरी बार हलाला पर भड़की पीड़ित महिला, उठाया ये कदम!
x

DEMO PIC

रायबरेली: रायबरेली की एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे तीन बार ट्रिपल तलाक दिया और दो बार उसका हलाला उसके ही देवर से कराया गया. मिल एरिया थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली इस महिला ने तीसरी बार ट्रिपल तलाक देने पर बगावत कर दी.

दरअसल तीसरी बार ट्रिपल तलाक के बाद पति अपने बहनोई बुधई से हलाला कराना चाह रहा था. मुस्लिम महिला ने इतना होने के बाद पति का घर छोड़ दिया. मायके पहुंच कर महिला ने सीओ सिटी को पूरी व्यथा बताई. सीओ सिटी वंदना सिंह के आदेश पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.
पीड़ित महिला ने बताया, 'उनकी शादी मोहम्मद आरिफ के साथ 2015 में हुई थी. इसके बाद उन्होंने तलाक दे दिया तीन बार. मोहम्मद जाहिद के साथ हलाला कराया. फिर 3 महीने बाद मोहम्मद आरिफ के साथ निकाह हुआ. इसके बाद फिर तलाक दे दिया. दो बार हलाला देवर के साथ कराने के बाद तीसरी बार अब बहनोई के साथ हलाला कराने के लिए फिर कह रहे हैं. हम ने मना कर दिया.'
पीड़ित महिला का आरोप है, 'ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. इसके बाद उन्होंने पुलिस का सहारा लिया. हालांकि उनके शुरुआती आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हुई है. पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह एसपी ऑफिस गईं, फिर सीओ से मिलीं.'
इस मामले में सीओ सिटी वंदना सिंह का कहना है, 'एक महिला आई थी. उन्होंने बताया कि मेरे पति ने एक बार तलाक दे दिया, जिससे उनका हलाला उनके भाई से कराया गया. फिर से निकाह हुआ दोबारा इसी तरीके से ट्रिपल तलाक दिया. फिर हलाला और निकाह हुआ. जब तीसरी बार यही प्रक्रिया अपनाई तब वह मेरे समक्ष उपस्थित हुए.'
सीओ सिटी वंदना सिंह ने कहा, 'महिला ने मुझे बताया कि दूसरा हलाला भी लड़के के भाई से हुआ जैसे ही मैंने यह प्रकरण देखा तत्काल इस पर एफआईआर पंजीकृत कर लिया है, अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story