- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आजादी के बाद पहली बार...
उत्तर प्रदेश
आजादी के बाद पहली बार 62 लाख लाभार्थियों को मिला अपना घर: सीएम योगी
SHIDDHANT
18 Jan 2026 8:26 PM IST

x
Lucknow लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 2 लाख लोगों को रविवार को बड़ी सौगात दी। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त मुख्यमंत्री ने भेजी। लखनऊ के गोमती नगर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने 2000 करोड़ रुपए की अनुदान राशि ट्रांसफर की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पिछले पौने 9 सालों में, हमने उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में 60 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाया है और आज 2 लाख और लोगों को इसमें जोड़ा जा रहा है। अब यह संख्या 62 लाख हो गई है। आजादी के बाद पहली बार 62 लाख लाभार्थियों को अपने आवास की सुविधा का फायदा मिल रहा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के विजन और नेतृत्व को जाता है।"
उन्होंने कहा कि जब अच्छी सरकारें आती हैं तो वे अच्छी सोच के साथ लोगों को सुविधाओं से संपन्न करती हैं। इस सरकार में सुविधाएं बढ़ी हैं, अच्छी सड़कें बनी हैं, स्वच्छ शहर बने हैं, पेयजल की सुविधाएं बढ़ी हैं, और यातायात की सुविधा बढ़ी है। स्मार्ट सिटी के लक्ष्य को प्राप्त किया गया है। पहली बार स्ट्रीट वेंडर के लिए भी पीएम स्वनिधि का लाभ प्राप्त हो रहा है और हर जरूरतमंद के लिए आवास की सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक आवास नहीं है। यह एक संपूर्ण स्वावलंबन का आधार भी है। हर एक व्यक्ति की अभिलाषा होती है कि मैं अपने जीवन में अपने लिए एक आवास बना लूं। रोटी, कपड़ा और मकान बुनियादी सुविधाओं की बेसिक जरूरतें हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों प्रकार की सुविधा मुहैया कराई हैं: रोटी के लिए हर गरीब के लिए उसका राशन कार्ड, कपड़े के लिए मिशन रोजगार के अंतर्गत रोजगार के माध्यम से, और मकान के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2025 के बीच 17 लाख 66 हजार शहरी परिवारों को आवास दिया गया और आज यह संख्या बढ़कर 19 लाख 75 हजार हो चुकी है। आवास केवल छत नहीं, बल्कि स्वावलंबन की नींव है। आवास के साथ शौचालय, बिजली कनेक्शन, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का ही प्रतिफल है कि उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने अब तक 60 लाख से अधिक लाभार्थियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर जी की वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति में आज प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत लखनऊ से 2 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 2,000 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र का वितरण भी हुआ। ये केवल एक आवास नहीं, बल्कि सम्पूर्ण स्वावलंबन का आधार भी है। सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।
Tagsयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशपीएम आवास योजना-शहरी 2.0लाभार्थियों2 लाख आवासलखनऊप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीआवास अनुदानस्वावलंबनउज्ज्वला गैसआयुष्मान कार्डपीएम स्वनिधि योजनाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





