उत्तर प्रदेश

सरकारी राशन की दुकानों पर 12 अक्टूबर तक होगा खाद्यान्न वितरण

Admin4
6 Oct 2022 6:23 PM GMT
सरकारी राशन की दुकानों पर 12 अक्टूबर तक होगा खाद्यान्न वितरण
x
इटावा। राशन की दुकानों पर सस्ती दरों पर खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। वितरण का यह कार्य गुरुवार से शुरू हो गया है और 12 अक्टूबर तक यह वितरण कराया जाएगा। इसके साथ ही अंत्योदय कार्ड धारकों को भी खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। पूर्ति विभाग की ओर से जारी निर्देशों में बताया गया है कि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को अक्टूबर के महीने में 6 से 12 अक्टूबर तक खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को दो रुपए किलो गेहूं तथा तीन रुपए किलो की दर से चावल का वितरण किया जाएगा। यह खाद्यान्न वितरण अगस्त माह के सापेक्ष किया जा रहा है। यह भी बताया गया है कि अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं तथा 21 किलो चावल सहित कुल 36 किलो खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं व 3 किलो चावल कुल मिलाकर 5 किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने बताया है कि खाद्यान्न वितरण का कार्य शुरू करा दिया गया है।
न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar
Next Story