- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सप्ताह भर छाई रहेगी...

x
बरेली। बदलते मौसम के साथ ही मौसम वैज्ञानिकों की ओर से आने वाले सप्ताह में धुंध छाने का पूर्वानुमान लगाया गया है। उनके अनुसार सुबह धुंध छाने के साथ ही दृष्यता में कमी रहेगी। वहीं, दिन में धूप निकलने के साथ ही बादल साफ रहेंगे। जिले में शुक्रवार को सुबह धुंध छाने लगी। जिससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।
आईएमडी की बेवसाइट के अनुसार शुक्रवार को 26.2 डिग्री अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आर के सिंह ने बताया कि पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहने के आसार है। वहीं, कोहरा व धुंध लगातार छाई रहेगी। 20 नवंबर के बाद ठंड में इजाफा भी हो सकता है।

Admin4
Next Story