उत्तर प्रदेश

बैठक में Environmental संरक्षण और Ganga cleanliness पर फोकस

Ratna Netam
27 Jun 2026 6:00 PM IST
बैठक में Environmental  संरक्षण और Ganga cleanliness पर फोकस
x
कार्यों की संयुक्त समीक्षा की गई।

Meerut मेरठ : विकास भवन सभागार में शनिवार को जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने की। बैठक में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला वेटलैंड समिति तथा जिला पर्यावरण समिति के कार्यों की संयुक्त समीक्षा की गई। इसमें पर्यावरण संरक्षण, गंगा स्वच्छता, वेटलैंड संरक्षण और आगामी वृक्षारोपण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में वेटलैंडों का संरक्षण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि पक्षियों के प्राकृतिक प्रवास को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने सिंचाई विभाग को नए वेटलैंडों की पहचान कर उनका सर्वेक्षण करने और विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि गंगा किनारे गठित ग्राम गंगा समितियों की मासिक बैठकें नियमित रूप से कराई जाएं और स्थानीय स्तर पर समस्याओं की पहचान कर उन्हें जिला गंगा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

बैठक में गंगा किनारे स्थित गांवों में “गंगा वाटिका” विकसित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी बल्कि जन जागरूकता को भी बढ़ाएगी।साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाले शोधित जल के पुनः उपयोग की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

आगामी महावृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि इस बार मॉडल साइटों का चयन किया जाए और पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि लगाए गए सभी पौधों की शत-प्रतिशत जीवितता बनी रहे।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को निर्देश दिया गया कि न्यायालयों में लंबित मामलों में समय पर जवाब दाखिल किया जाए, जिससे किसी प्रकार की देरी न हो।बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगभग 100 सहजन (मोरिंगा) के पौधे वितरित किए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, डीएफओ वंदना फोगाट, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे तुषार गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story