उत्तर प्रदेश

Meerut में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूलों की बरसात

Sanjna Verma
1 Aug 2024 10:53 AM GMT
Meerut में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूलों की बरसात
x
मेरठ Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज कांवड़ियों पर आसमान से पुष्प वर्षा हुई है। कांवड़ियों पर यह पुष्प वर्षा शासन के आदेश पर गुरुवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हेलीकॉप्टर से की। पुष्प वर्षा के बाद शिवभक्त प्रसन्न हो गए और हर-हर महादेव के जयकारे लगाने लगे। इस दौरान कांवड़ियों ने सीएम योगी की जय-जयकार में नारे भी लगाए।
कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण भी किया गया
जानकारी के अनुसार, आज यानी गुरुवार को शासन के आदेश पर
District Magistrate
और पुलिस अधीक्षक ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। जिलाधिकारी दीपक मीना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान बाबा औघड़नाथ मंदिर पल्लवपुरम, बागपत फ्लाईओवर, सिवाया टोल, दौराला और सकौती समेत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण भी किया गया है।
कांवड़ियों ने सीएम योगी की तारीफ में लगाए नारे
इस दौरान उत्साहित कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ में नारे भी लगाए। जिलाधिकारी मीना ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक दिन पहले भी मेरठ में बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई थी। इसके बाद अब हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा की तैयारी बैठक में अधिकारियों को जरूरत के हिसाब से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के आदेश दिए थे।
Next Story