उत्तर प्रदेश

जिले के 240 गांव में भरा बाढ़ का पानी, एक ग्रामीण डूबा

Admin4
8 Oct 2022 5:57 PM GMT
जिले के 240 गांव में भरा बाढ़ का पानी, एक ग्रामीण डूबा
x

जिले में लगातार हो रही बारिश से चार तहसील के 240 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। बाढ़ में फंसे लोगों को नाव द्वारा सुरक्षित स्थानों की ओर बाहर निकाला जा रहा है। कुडवा गांव निवासी एक ग्रामीण बाढ़ के पानी में डूब गया है। वहीं गौडरिया में डूबे ग्रामीण का शनिवार को शव बरामद हुआ है। नदियों का जलस्तर निरंतर बाढ़ ने के चलते ग्रामीणों की रात की नींद हराम हो गई है। वहीं आधी अधूरी तैयारी को लेकर जिला प्रशासन भी बेबस नजर आ रहा है।

जिले में इस बार बाढ़ की स्थिति नहीं दिख रही थी। लेकिन निरंतर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिले में बाढ़ की भयावह स्थिति होने लगी है। जिले के कैसरगंज, महसी, नानपारा और मोतीपुर तहसील के 240 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को निरंतर नाव द्वारा सुरक्षित स्थान की ओर लाया जा रहा है। वहीं बाढ़ पीडित तटबंध और प्राथमिक विद्यालय में शरण लिए हुए है। शनिवार को जरवलरोड में घाघरा नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर उपर पहुंच गया। जबकि महसी में घूरदेवी का जलस्तर सात सेंटीमीटर उपर है। वहीं गोपिया बैराज में सरयू नदी का जलस्तर ख़तरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर पहुँच गया है जिले के गिरिजापुरी बैराज के सभी 36 फाटक शनिवार से खुले हुए है। जिससे नेपाल की ओर से आने वाला पानी भी नदियों में बह रहा है।

महसी और जरवल में स्थित घाघरा नदी मिहींपुरवा में स्थित गोपिया बैराज का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है मिहींपुरवा विकास खंड के ग्राम कुडवा निवासी 52 वर्षीय मिलन पुत्र बराती बाढ़ के पानी में डूब गये हैं। ग्रामीणों के साथ गोतखोर उनकी तलाश में लगे हुए हैं, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका है। उधर इसी विकास खंड के गौडरिया गांव निवासी एक वृद्ध दो दिन पूर्व नदी में डूब गया था। जिसका शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

सभी बाढ़ चौकियां अलर्ट जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि जिले के सभी बाढ़ प्रभावित तहसीलों में बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से खाना बनवाए जा रहे हैं। ग्रामीणों को खाना वितरित किया जा रहा है। बाढ़ पर पूरी नजर रखी जा रही है। सभी उपजिलाधिकारी के साथ मैं स्वयं निगरानी कर रहा हूं।

न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar

Next Story