उत्तर प्रदेश

दूधली म्हाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Rani Sahu
17 Sep 2023 6:25 PM GMT
दूधली म्हाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
x
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के चरथावल में तीन दिवसीय दूधली म्हाड़ी के मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पवित्र निशान और छड़ी चढ़ाकर मत्था टेंका। मनोकामना पूरी होने पर कई भक्त लेटकर प्रसाद चढ़ाने पहुंचें। गांव के अलावा तमाम क्षेत्र गांव गोगा की भक्ति में लीन हो गया।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के लोनिवि राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा भारत सनातन संस्कृति को मानने वाला देश है। यह देश भगवान राम और कृष्ण का देश है। जो लोग सनातन पर भ्रम पैदा कर रहे है। वह यहां मेले में आए और पूर्वजों को प्रति सम्मान देंखे। यहां कई प्रांतों से श्रद्धालुओं की कतार लगीं है। गांव के चारों तरफ से श्रद्धालुओं का सैलाब हाथ में निशान और छड़ी लेकर जयघोष करता हुआ म्हाड़ी दर्शन करने को आतुर था। तीन दिवसीय मेले में दूधली गांव में रविवार को भारतीय संस्कृति और परंपराओं दर्शन हुआ।
सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक म्हाड़ी मेले में विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, अक्षय पुंडीर, डाॅ. विपिन त्यागी, विवेक बालियान, मनीष गर्ग का प्रधान शोभित पुंडीर और रामभूल पुंडीर ने स्वागत किया। प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के श्रद्धालुओं का तांता लगा।
मनोकामना पूरी होने पर लेटकर पहुंचे श्रद्धालु
कई प्रांतों से श्रद्धाुल मनोकामना पूरी होने पर प्रसाद चढ़ाने पहुंचें। पीपलहेड़ा के आदित्य और दीपक की मनोकामना पूरी हुईं। दोनों लेटकर म्हाड़ी पहुचें।
Next Story