उत्तर प्रदेश

मेरठ के सभी थानों में हर्षोल्लास के साथ बनाया गया झंडा दिवस

Admin4
23 Nov 2022 2:47 PM GMT
मेरठ के सभी थानों में हर्षोल्लास के साथ बनाया गया झंडा दिवस
x
मेरठ। प्रतिवर्ष 23 नवंबर को यूपी में पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। यूपी पुलिस प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप 23 नवम्बर, 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा पुलिस ध्वज प्रदान किया गया। 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया था। ध्वज का आकार चार फीट लंबा व तीन फीट चौड़ा, ध्वज में दो रंग है। इसमें ऊपर लाल रंग व नीचे नीला रंग है। इसी क्रम में मेरठ जिले के सभी थानों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ झंडा दिवस बनाया गया। साथ ही साथ पुलिसकर्मियों ने भी एक दूसरे को बधाई दी और शपथ भी ली।
Next Story