- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पांच वर्षीय मासूम का...
उत्तर प्रदेश
पांच वर्षीय मासूम का अपहरण फिर हत्या, परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक को लिया हिरासत में
Rounak Dey
13 Feb 2022 7:15 PM IST

x
फाइल फोटो
शव को घर में ही दफनाया था
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र से एक मासूम बच्चे के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.। क्षेत्र में शुक्रवार रात एक पांच वर्षीय मासूम गायब हो गया। पांच वर्षीय मासूम का अपहरण फिर हत्या, परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक को लिया हिरासत। पूछताछ में उसने मासूम की हत्या किए जाने की बात कबूली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर दिया।
वहीं हत्या में प्रयुक्त सामान की बरामदगी करने गई पुलिस टीम पर पहले से छिपाकर रखे असलहे से युवक ने फायर कर फरार होने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में युवक के पैर में गोली लगी उसे उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के जगरनाथ की सराय कस्बा निवासी अवधेश का पांच वर्षीय पुत्र शुक्रवार को गायब हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी अनुराग आर्य ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की।
शव को घर में ही दफनाया था
पुलिस ने संदेह के आधार पर पुलिस ने अवधेश के पड़ोसी मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मनीष ने बताया कि अवधेश के परिवार के लोगों ने उसके नाना की हत्या की थी। इसलिए उसने अवधेश के पांच वर्षीय पुत्र की हत्या कर शव को घर में दफना दिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी युवक को लेकर पुलिस जब हत्या में प्रयुक्त सामान को बरामद करने पहुंची तो उसने पहले से छिपाकर रखे असलहे से पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में मनीष के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। साथ ही इस मामले में तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Next Story





