उत्तर प्रदेश

करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत

Rani Sahu
4 Sep 2022 2:55 PM
करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत
x
अमरोहा/हसनपुर, बहन भाइयों के साथ घर में खेल में खेलते समय मासूम ने बिजली का तार पकड़ लिया। उसके शरीर में करंट दौड़ गया और उसकी मृत्यु हो गई। परिजन उसे निजी चिकित्सक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
यह घटना हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम जेबडा की है। यहां निवासी कलुआ का पांच वर्षीय बेटा वेदांत रविवार की सुबह दस बजे अपनी दो बहन व बड़े भाई के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते समय वेदांत ने घर में लटक रहे बितली के तार को छू लिया। जिससे उसके शरीर में करंट दौड़ गया।
करंट से मासूम बेहोश हो गया। परिजनों ने तुरंत मासूम को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मासूम वेदांत को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो घर में मातम छा गया।

अमृत विचार।

Next Story