उत्तर प्रदेश

किसान आंदोलन में रोजाना पांच हजार लोग खा रहे खाना, चंदा इक्ट्ठा करके दे रहे सहयोग

Admin Delhi 1
31 Jan 2023 2:14 PM GMT
किसान आंदोलन में रोजाना पांच हजार लोग खा रहे खाना, चंदा इक्ट्ठा करके दे रहे सहयोग
x

मुजफ्फरनगर: जिले के जीआईसी मैदान में किसानों का आंदोलन चल रहा है। वहां पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम तो किया गया है लेकिन खाने और नेट में का इंतजाम किसानों के द्वारा स्वयं किया गया है। वहीं आज किसानों के आंदोलन में दाल चावल और देसी घी और बुरे के चावल बनाए गए है। जिसका शुभारंभ चौधरी नरेश टिकैट के पुत्र गौरव टिकैत ने किया।

भाकियू के सहारनपुर से पदाधिकारी सलीम ने बताया कि आज आंदोलन का चौथा दिन है और लगातार किसान अपने पैसों से ही भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी किसान मिलजुल कर चंदा इकट्ठा करके भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं और यहां पर जो भी लोग मौजूद है सभी लोग खाना खाते हैं। उन्होंने कहा कि 1 दिन में करीब 5000 लोग खाना खा रहे है। किसान आंदोलन में आज दाल, चावल और घी बुरे के चावल बनाए गए हैं।

Next Story