- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मकान का लिंटर गिरने से...

x
मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान का लिटंर गिरने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया गया कि घायलों की हालत में सुधार है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के फतेहुल्लहपुर में गुरुवार सुबह तीन बजे स्वर्गीय नरेश के मकान का लिंटर गिरने से पत्नी विमला, बेटी शिवांगी, नेहा, स्वाति स्वाति की एक वर्ष की बेटी शिवांगी घायल हो गए।
मकान का लिंटर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी लगने पर स्थानीय लोगों व भाजपा नेता शादाब अलवी और शानू शर्मा ने घायलों को मलबे से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल भेजा। कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि घायलों की हालत में अब सुधार है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story