उत्तर प्रदेश

हाईवे पर स्कार्पियो पलटने से पांच लोग घायल

Admin4
3 Oct 2023 8:12 AM GMT
हाईवे पर स्कार्पियो पलटने से पांच लोग घायल
x
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरौंधा के पास स्कॉर्पियो पलटने से पांच लोग घायल हो गए। इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। सोमवार की सुबह दस बजे के आसपास तेज रफ्तार से प्रयागराज की ओर से आ रही स्कार्पियो सुरौंधा नदी के पास अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरी और गाड़ी पलट गई। इससे सनी वर्मा (11) पुत्र हठराम, सुरेंद्र (45) पुत्र चिरइया, स्वामीदीन (40) पुत्र प्यारेलाल, लाली बाई (40) पत्नी सुरेंद्र, प्रमोद वर्मा (32) पुत्र राजेंद्र प्रसाद घायल हो गए। सभी मध्यप्रदेश अंतर्गत पन्ना जिले के तिल्ली उड़दानी निवासी हैं। घायलों ने बताया कि वे प्रयागराज गंगा स्नान के लिए गए थे। घर जाते समय यह हादसा हो गया।
Next Story