- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaushambi में तालाब की...
उत्तर प्रदेश
Kaushambi में तालाब की मिट्टी धंसने से पांच की दर्दनाक मौत, कई घायल
Tara Tandi
28 April 2025 12:32 PM IST

x
Kaushambi कौशांबी: कोखराज क्षेत्र के टीकर डीह गांव में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को एक मकान की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिसमें दबकर दो किशोरियों सहित पांच महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोखराज थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के टीकरडीह गाँव की कुछ महिलाएं घर की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी खोदने गांव के बाहर एक टीले पर गई थी। उन्होंने बताया कि मिट्टी खोदते समय अचानक टीले का बड़ा हिस्सा ढह गया और वहां मौजूद सभी लोग उसमें दब गए। मिट्टी के ढेर में दबने से ममता (35) पत्नी अवधेश, ललिता (35) पत्नी राजेश, कछरही (70) पत्नी छोटे, उमा देवी (15) पुत्री मायादीन और खुशी (17) पुत्री मूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई। मौर्य ने बताया कि मैना देवी पत्नी राजू, सपना पुत्री भारत और आदेश पुत्र छोटेलाल मिट्टी में दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हाथ से मिट्टी हटानी शुरू की। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलवाकर खुदाई शुरू की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए शोक संतृप्त परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।
TagsKaushambi तालाबमिट्टी धंसनेपांच दर्दनाक मौतकई घायलKaushambi pondmudslidefive tragic deathsmany injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारa
Next Story





