उत्तर प्रदेश

प्रतिबंधित पशु काटते हुए पांच लोग गिरफ्तार , मामला दर्ज

Admin4
7 May 2023 1:20 PM GMT
प्रतिबंधित पशु काटते हुए पांच लोग गिरफ्तार , मामला दर्ज
x
सुल्तानपुर। पुलिस ने शनिवार को एक बाग में प्रतिबंधित पशु काटते हुए मिले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से मांस काटने के कई उपकरण भी बरामद हुए हैं। गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने उनको जेल भेज दिया।
शनिवार की भोर लगभग साढ़े चार बजे एसओ जगदीशपुर राकेश सिंह को मुखबिरों से सूचना मिली कि कुछ कारोबारी दौलतपुर लोनहट के लोहारन की बगिया में प्रतिबंधित पशु का वध कर रहे हैं। इसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पांच लोग प्रतिबंधित पशु काटते हुए मिल गए जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दौलतपुर लोनहट निवासी उस्मान, निहालपुर निवासी सरवर, कचनाव निवासी अकबाल, मकदूमपुर निवासी नदीम व मऊ अतवारा निवासी गुलाम हजरत के रूप में हुई।
मौके पर से पुलिस ने प्रतिबंधित पशु के वध में प्रयुक्त किया जा रहा चापड़, लकड़ी का ठीहा, दो चाकू, एक तराजू, बांट, रस्सी और पन्नी बरामद की। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Next Story