उत्तर प्रदेश

दर्ज कराकर युवक से वसूले पांच लाख रुपये, युवती और तीन वकील गिरफ्तार

Admin4
6 July 2022 4:25 PM IST
दर्ज कराकर युवक से वसूले पांच लाख रुपये, युवती और तीन वकील गिरफ्तार
x

आगरा में पुलिस ने झूठे मुकदमे दर्ज कराकर वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने एक युवक पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर पांच लाख रुपये वसूले थे।

आगरा में थाना हरीपर्वत पुलिस ने दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर पांच लाख रुपये वसूलने के आरोप में युवती और तीन वकीलों को गिरफ्तार किया है। युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला झूठा निकला। पुलिस ने आरोपियों से युवक से वसूली गई रकम भी बरामद की है।

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि 24 जून को अंजलि नामक युवती ने पुलिस को सूचना दी थी कि परिचित राहुल उसे 26 अप्रैल को अपनी जन्मदिन पार्टी की बताकर आईएसबीटी स्थित एकता होटल में ले गया था। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह होश में नहीं रही। उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बना लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा।

पुलिस की जांच में हुआ पर्दाफाश

युवती ने आरोप लगाया था कि राहुल के परिजनों से शिकायत करने पर उन्होंने भी धमकी दी। इस संबंध में थाना हरीपर्वत में दुष्कर्म, धमकी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि मुकदमा झूठे आरोप लगाकर दर्ज कराया गया है। इसमें कुछ वकील भी शामिल हैं।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

मंगलवार को युवती और तीन वकीलों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें खंदौली निवासी अंजलि, शाहगंज निवासी जितेंद्र राजपूत, पचकुइयां निवासी निशांत कुमार और दुर्गा नगर निवासी शेखर प्रताप हैं। आरोपियों के पास से 3.75 लाख रुपए बरामद किए गए। दो लाख युवती के हिस्से में आए थे, जबकि दो लाख तीनों अन्य वकीलों के हर हिस्से में आए थे। एक लाख अन्य वकील की फीस लगी थी। रुपयों का लेनदेन अन्य वकील अवनीश के द्वारा किया गया था।


Next Story