- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तेंदुए के हमले में...

x
बहराइच। सुजौली रेंज के जंगल से निकलकर बुधवार शाम को तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने बालिका समेत पांच लोगों पर हमला कर घायल कर दिया, इसके बाद एक घर में जा छिपा। घायल लोगों को वन विभाग की ओर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए के हमले को देखते हुए वन कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत सीताराम पुरवा और बाजपुर बनकटी गांव जंगल से सटा हुआ है। बुधवार शाम को तेंदुआ जंगल से निकल कर गांव में पहुंच गया। तेंदुए ने गांव निवासी श्रीराम पुत्र कल्लू, रेखा पुत्री लालाराम, दुबरी पुत्र जोखे, सर्वेश पुत्र बुधई और सोहन पुत्र प्रभु पर हमला किया। हमले में सभी घायल हो गए।
डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि तेंदुए ने बाजपुर बनकटी और सीताराम पुरवा गांव के लोगों पर हमला किया है। ग्रामीण तेंदुए के एक घर में घुसने की बात कह रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है तेंदुआ जंगल की ओर चला गया है। उन्होंने बताया कि गांव में वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार, वन दरोगा अनिल कुमार और एसटीपीएफ के जवान सुरक्षा में तैनात हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज चल रहा है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story